बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक निवासी छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, बात न मानने पर जबरदस्ती इज्जत लूटने, तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
गांव निवासी ललुआ उर्फ रमेश के खिलाफ दुबौलिया थाना पर दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है िकवह उसकी नतिनी को आए दिन रास्ते में छेड़ता रहता है, उससे गंदी बाते रता है, बात न मानने पर जबरन उसकी इज्जत लूटने, तेजाब फेकने की धमकी देता है। आरोपी की धमकी के कारण डरी उसकी नतिनी ने जब स्कूल जाने से मना कर दिया तो उसने इसका कारण पूछा, जिस पर उसकी नतिनी ने सारी बात बताई। जब वह इसके बाद आरोपी के घर इस बारे में पूछने गया और शिकायत किया तो उसके पिता व उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों ने मिलकर गाली देते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। जब वह उनसे बचने के लिए भागा तो आरोपी उसके घर तक पहुंच गए। उसके पक्का मकान से सटे रिहायसी छप्पर में आग लगा दिया, जिसके चलते रिहायसी छप्पर में रखा बिस्तर, अनाज, बर्तन, घरेलू सामान आग के हवाले हो गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।