बिच्छू के डंक मारने से युवती की मौत

चित्रकूट। घर में बिस्तर साफ करते समय युवती को बिच्छू ने डंक मार दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा गांव निवासी मोनिका (20) पुत्र लोकनाथ यादव की शाम घर में बिस्तर की सफाई कर रही थी। तभी उसे बिच्छू ने डंक मार दिया। चीखपुकार सुन चाचा गौरेन्द्र उसे मानिकपुर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से गंभीर दशा के चलते बांदा मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के दो भाई है। मां पुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।