फर्जी आईबी अफसर गिरफ्तार

नामी स्कूलों में एडमिशन के नाम पर लेता था रुपए, प्रिंसिपल को दे रहा था धमकी
प्रयागराज  शहर के नामी कॉलेज गर्ल्स हाईस्कूल में दाखिले की मार यूं हो गई है कि फर्जी अफसर का धौंस देकर एडमिशन कराने को लेकर प्रधानाचार्य को धमकी देने वाले फर्जी आईबी अफसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की छानबीन की जा रही है।
शहर में गर्ल्स हाईस्कूल में एडमिशन के लिए कई बार हंगामा हो चुका है। कई तरह के फर्जी फोन कॉल कर एडमिशन कराने के मामले सामने आते रहे हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य ने पता लगाया तो जानकारी मिली जिले में इस नाम का कोई आईबी अधिकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई तो पता चला कि आकाश पहले बीएचएस में काम करता था, तब प्रिंसिपल दूसरे थे।
मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो उसके बारे में ब्लैकमेलिंग के कई और मामले सामने आ गए। कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर इसने कई लोगों से 1.5 लाख तक ले लिया था। सिविल लाइन्स पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह आईबी अफसर बनकर डरा रहा था।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राम आसरे यादव ने बताया कि जीएचएस की प्रिंसिपल ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि कैलाश पुरी कॉलोनी शिवकुटी के रहने वाले आकाश त्रिपाठी खुद को नेशनल इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकारी बनकर फोन किया और स्कूल में छात्राओं के एडमिशन के लिए दबाव बनाता था। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका था। इन दिनों वह फिर से एक एडमिशन का दबाव बनाने लगा। इस दौरान उसकी तस्वीर ले ली गई।
इसके बाद प्रधानाचार्य ने पता लगाया तो जानकारी मिली जिले में इस नाम का कोई आईबी अधिकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई तो पता चला कि आकाश पहले बीएचएस में काम करता था, तब प्रिंसिपल दूसरे थे।