बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा जिला अध्यक्ष डा. वी के वर्मा की अध्यक्षता में सरदार सेना,अर्जक संघ, भारतीय किसान यूनियन की संयुक्त बैठक आर.डी. सरमाउन्ट स्कूल निकट अमहट घाट के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अक्टूबर को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती कुंआनो तट के निकट स्थित पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष किया जायेगा। कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी में अनेक विद्वत जनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
बैठक में आर के सिंह पटेल, डा. हनुमान प्रसाद, मस्तराम वर्मा, के. सी. चौधरी, अशोक कुमार वर्मा , विद्यासागर चौधरी, रघुनाथ पटेल, डा. आलोक रंजन, अरविन्द कुमार चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, राम प्रसाद चौधरी बद्री प्रसाद चौधरी, एम.आर.चौधरी, घनश्याम चौधरी, दिवान चन्द पटेल, सरदार सेना के व्रजेश पटेल, उमेश चन्द्र, विद्यासागर चौधरी, मंशाराम चौधरी, डा. श्यामनरायन चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, आर.डी. चौधरी, सुभाष चौधरी, सन्तोष कुमार चौधरी, दूधनाथ पटेल, मनीष प्रजापति, राम पूरन, सुभाष, चन्द्रशेखर, दिनेश, रीतेश, शिव प्रसाद, अमित, सत्य प्रकाश, राम प्रकाश के साथ ही चारों प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य आदि शामिल रहे।