बस्ती। जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज कोे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता किसान इण्टर कालेज परशुरामपुर में आयोजित की गयी थी। जिसमें फानइल मुकाबले में बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं का दबदबा रहा। उन्होंने किसान इण्टर कालेज परशुरामपुर की टीम को हराया। विजेता टीम को प्रमाण पत्र, शील्ड व मेडल प्रदान किया गया।
बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की टीम में मान्या, प्रतिमा, आकंक्षा, कविता, नंदनी, सोनम, सिमना, अर्पिता, काजल, अमृता, प्रिया, अंशिका तिवारी छात्राएं शामिल रहीं। खेलकूद की शिक्षिका सुनीता ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
बेगम खैर की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने छात्राओं का शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर शिक्षिकाएं अंजुम परवीन, शबाना अंजुम, अलका पाण्डेय, इरम फातिमा, रीता देवी, खालिदा परवीन आदि मौजूद रहीं।