अनुसरना सिंह को राज्य स्तरीय अवार्ड मिला

बस्ती – अनुसरना सिंह सहायक अध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर बस्ती को राज्य स्तर पर प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के शिक्षकों के मध्य हुई आई सी टी प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय आई सी टी अवार्ड प्राप्त हुआ है ।

यह जानकारी देते हुए अनुसरना सिंह के पति राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विभिन्न उपकरणों तथा प्रौद्योगिकी के नए-नए नवाचारों के उपयोग पर आधारित है।
इनमें उन शिक्षकों का चयन किया जाता है जिन्होंने अपने विद्यालय पर छात्र हित में आई सी टी उपकरणों व नवाचारों का प्रयोग किया है।