दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की जेल

प्रतापगढ़ –  पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत नयायालय ने गुरूवार को दुष्कर्म के आरोपी को सजा सुनाई है। आरोपी शंकरलाल सरोज पुत्र राम निवाज सरोज निवासी पुरई थाना पूरा मुफ्ती कौशाम्बी को न्यायालय ने दस वर्ष जेल की सजा व पन्द्रह हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया है। दुष्कर्मी ने युवती को अपहरण कर दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ बाघराय थाने में पाक्सो एक्ट, अपहरण सहित संगीन मामला दर्ज था। मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजक राजेश त्रिपाठी ने की। मामले की छानबीन थाने के दरोगा रामेश्वर प्रसाद दूबे व पैरोकारी सिपाही चन्द्रमणि ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *