अम्बेडकरनगर।पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.08.2024 को थाना को0 टाण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-283/24 धारा-331(4)/305 BNS से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्तों कुलदीप उर्फ भालू पुत्र निन्हू राम नि0 ग्राम पैकोलिया थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर,जंगजीत पुत्र सभाजीत नि0 ग्राम पैकोलिया थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को पैकोलिया गांव के खेत से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार नें प्रेसवार्ता के दौरान किया खुलासा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 रुपये व 05 रुपये के सिक्के कुल 47000/- रुपये व 20 रुपये, 10 रुपये व 5 रुपये की नोट कुल 8505/- रुपये कुल योग 55505/- रुपये नगद बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।अभियुक्तों से पूछने पर बता रहे हैं कि साहब अविनाश मौर्य पुत्र स्व चन्द्र मोहन मौर्य निवासी ग्राम फतेहजहूरपुर थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर की दुकान पर काम करता था मैने अक्सर अपने दोस्त जंगजीत पुत्र सभाजीत जो कि मेरे ही गांव का है को लेकर उनकी दुकान पर लाया करता था।मैने उनको दुकान मे पैसे रखते हुए देखा था और फिर दिनांक 29.08.2024 की रात करीब 02.00 बजे मैने अपने दोस्त जंगजीत पुत्र सभाजीत के साथ मिलकर अपने मालिक अविनाश मौर्य की दुकान का ताला तोड़कर गत्तो मे रखा हुआ 10 व 5 के सिक्को के गत्तो व गल्ले मे रखा हुआ पैसा चुराया व हम लोगो की पहचान न हो इसलिए हम लोगो ने एलसीडी को भी चुरा लिया औऱ ले जाकर अपने गांव के पास सिक्को को एक धान के खेत मे बोरी से निकाल कर गत्ते सहित अलग अलग जगहो पर छिपा दिये थे तथा बोरी को अलग जगह पर दूर लेजाकर फेंक दिये थे तथा एल0सी0डी0 व रुपया बैग मे रखकर थोडी दूर पर स्थित गन्ने के खेत मे अन्दर ले जाकर छिपा दिये थे और हम लोग आपस मे विचार विमर्श किये कि एक दो दिन के बाद उक्त चोरी किये पैसो का बटवांरा कर लेगे।क्षेत्राधिकार टांडा के निर्देश पर कोतवाली निरीक्षक टांडा दीपक सिंह रघुवंशी की देखरेख में गठित टीम द्वारा मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे में दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कर लिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह थाना कोतवाली टाण्डा,हे0का0 अवध नारायण यादव थाना कोतवाली टाण्डा,का0 आशीष शुक्ला,का0 सुनील मौर्य,का0 कृष्णानन्द सिंह थाना कोतवाली टाण्डा अम्बेडकरनगर रहे।