श्री राधा कृष्ण मंदिर का शिलान्यास 26 को

बस्ती। राधाकृष्ण पुरम बरगदवा, पचमोहनी पेट्रोल पम्प सल्टौआ गोपालपुर के निकट श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर का शिलान्यास विधि  विधान से वैदिक मंत्रों के बीच किया जायेगा।

आयोजक श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैंन बसंत चौधरी ने बताया कि सोमवार 26 अगस्त को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी और दोपहर 2 बजे भूमि पूजन के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर का शिलान्यास होगा। सायं 5 बजे भजन संध्या के साथ रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सम्पन्न होगा। बसन्त चौधरी ने बताया कि श्री  राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण क्षेत्रीय जनता के सहयोग से किया जायेगा। बताया कि स्वामी नरायन छपिया जाकर उन्होने संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया गया है।