पुरानी पेंशन से इतर कुछ भी मंजूर नही – तौआब अली

बस्ती –  केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए लाए गए यूनिफाइड पेंशन स्कीम(UPS) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष करने वाले अटेवा के जिला संयोजक तौआव अली ने कहा कि सरकार जब गारंटीड पेंशन योजना की हिमायती है तो फिर उसे पुरानी पेंशन बहाल करने में समस्या क्यों हो रही है।हमे हुबहू पुरानी पेंशन ही मंजूर है इससे अलग कोई भी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों को मंजूर नहीं है। यदि सरकार समय रहते इस पर निर्णय नही लिया तो अटेवा एन एम ओ पी एस के बैनर तले प्रदेश से लेकर देश स्तर पर आंदोलन किए जायेंगे। 

अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी एक जिला महामंत्री विजय नाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से पुरानी पेंशन की जगह नई व्यवस्था पर दो टूक कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन पर निर्णय लेने में देरी करती है तो उसे आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय मंत्री बिजेंद्र वर्मा,मंत्री ध्रुव नारायण और जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कल की वार्ता से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की बड़ी उम्मीद थी लेकिन सरकार ने सभी को निराश किया।