युवती को कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ले के निवासी जोखू यादव पर गलत इरादे से अपनी पुत्री को कमरे में ले जाने, उसका कपड़ा फाड़ देने और उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब उसकी पुत्री ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी और उसके पिता ने उसे गाली व जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।