बस्ती , पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की
पुण्य तिथि 18 सितम्बर दिन बुद्ववार को बस्ती प्रेस क्लब के सभागार मे मनायी जायेगी।
शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया है की पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की चतुर्थ पुण्य तिथि प्रेस क्लब के सभागार मे 18 सितम्बर को समारोह पूर्वक मनायी जायेगी। उनकी स्मृति मे
स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा जिसकी तैयारी
तेजी से चल रही है।
उनकी स्मृति में कई स्थानों पर सहभोज का भी आयोजन कराया जायेगा तथा कई
गांवो मे पौध रोपण के साथ-साथ पौध वितरण भी किया जायेगा।