बस्ती 24 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आर्य समाज गांधीनगर बस्ती में श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह की शुक्रवार की सभा का शुभारंभ भजनोपदेशक सत्येंद्र वर्मा ने किया उन्होंने अपने भजन भगवान जैसा कोई नहीं गाकर सबको भाव विभोर कर दिया इसके बाद प्रधान हरिहर मुनि ने ईश्वर की प्राप्ति का साधन बताते हुए कहा कि प्रातः काल ब्रह्मा यज्ञ करने से और मंत्रो का अर्थ सहित उच्चारण करने से ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है इसके साथ ही साथ योग का करना भी जरूरी है, उत्तराखंड से पधारे पंडित देव शर्मा भजनोपदेशक ने आर्य समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की आर्य समाज इंसान को इंसान बनाने का काम करता है आर्य समाज एक ऐसी संस्था है जो वेद का प्रचार प्रसार कर रही है आर्य समाज जैसी कोई संस्था दुनिया में नहीं है देव शर्मा ने अनेकों भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया कार्यक्रम में प्रधान हरिहर मुनि, मंत्री मुरलीधर भारती, बृज किशोर, सर्वेश सक्सेना,ओम प्रकाश, रीना सत्येंद्र वर्मा, सहित अनेको श्रोता उपस्थित थे।