त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत प्रयागराज एवं बस्ती हेतु 154.31 लाख रूपये मंजूर

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज एवं बस्ती में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों हेतु कुल 154.31 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है। नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद प्रयागराज में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 06 कार्यों हेतु 109.21 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। इसी प्रकार जनपद बस्ती में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 02 कार्यों हेतु 45.10 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। मंजूर की गयी धनराशि से इन जनपदांे में पिच रोड़ सी.सी. रोड़ का निर्माण कार्य तथा इण्टरलांकिग का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

****************************************