मईपुर में कमिश्नर व जिलाधिकारी पहुंच कर कटान स्थल का किया निरीक्षण

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के मईपुर में चल रहीं सरयू नदी की भीषण कटान का जायजा लेने कमिश्नर अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व बाढ खंड के अधिकारी पहुंचे और बाढ पीडितो का हाल जाना।

       मईपुर गांव में सरजू नदी का कहर जारी है। ग्रामीणों का आशियाना सरयू नदी की धारा में समा रहा है। भीषण कटान से अजीज ग्रामीणों के राम जानकी मार्ग जामकर विरोध प्रदर्शन किए थे। इसके बाद प्रशासन की नीद खुली और बाढ़ खंड विभाग बचाव कर में जुट गया। बचाव कार्यों के नाम पर  ईंट और रेत से भारी बोरिया कटान स्थल पर डाले जा रहे। नदी की धारा सत्यवान पासवान के घर के नजदीक पहुंच गया है। सरयू के रौद्र रूप से ग्रामीण भयभीत हैं। कमिश्नर व  जिलाधिकारी ने बाढ खंड के एसी व अधिशासी अभियंता से बाढ़ का हाल जाना और हर संभव बचाव कार्य करने का निर्देश दिए। वही ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों को विस्थापित करने के लिए तटबंध के दक्षिण ही भूमि मिल रही है जो खतरे से खाली नहीं है। हम लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करें और भूमि का पट्टा करे। साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालय पर बाढ़ पीड़ितों को अस्थाई रूप से स्थापित करने के लिए बने व्यवस्था को भी देखा।