यज्ञ के महत्व को समझने की आवश्यकता है -हरिहर मुनि

बस्ती 20 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आर्य समाज गांधीनगर बस्ती में श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन के सभा का शुभारंभ भजनोपदेशक सत्येंद्र वर्मा ने किया उन्होंने अपने भजनों से लोगों को भाव विभोर कर दियाइसके उपरांत प्रधान हरिहर मुनि यज्ञ की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ में पड़ने वाली हवन सामग्री ऋतु अनुसार होनी चाहिए उससे पर्यावरण एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर भारी प्रभाव पड़ता है उत्तराखंड से पधारे पंडित देव शर्मा भजनोपदेशक ने आजादी की लड़ाई में आर्य समाज के योगदान को बताते हुए कहा कि अनेकों स्वतंत्रता सेनानी आर्य समाज से जुड़े हुए थे गांधी जी के बेटे को भी आर्यों ने सही राह दिखाई थी इसके बाद उन्होंने अपने मधुर स्वर से कई भजन प्रस्तुत किये कार्यक्रम में प्रधान हरिहर मुनि, मंत्री मुरलीधर भारती, धर्म प्रकाश उपाध्याय, बृज किशोर, ओम प्रकाश, रीना सत्येंद्र वर्मा, सहित अनेको लोग उपस्थित थे।