बस्ती
अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आर्य समाज गांधीनगर बस्ती में श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह में पहले दिन के सभा का शुभारंभ भजनोपदेशक सत्येंद्र वर्मा ने किया उन्होंने अपने सुंदर भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया, इसके उपरांत प्रधान हरिहर मुनि ने कहा कि वेद का पढ़ना पढ़ना अत्यंत आवश्यक है मनुष्य अपनी समस्याओं का समाधान वेद के पढ़ने के बाद ही कर सकता है इसलिए प्रत्येक परिवार को वेद पढ़ना चाहिए। उत्तराखंड से पधारे पंडित देव शर्मा भजनोपदेशक ने आर्य समाज के महत्व को अपने भजन के माध्यम से समझाया साथ ही साथ रक्षाबंधन त्यौहर एवं दयानंद के विषय में गीत गाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की उन्होंने कहा कि श्रावण मास में वेदों का प्रचार प्रसार प्राचीन काल से होता रहा है। इसलिए हम सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान हरिहर मुनि, मंत्री ओमप्रकाश भारती, सर्वेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र जायसवाल, सत्यमेव वर्मा, सहित अनेको लोग उपस्थित थे।