महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।/बस्ती – जिले के चर्चित विद्यालय जे ए इंडियन कॉन्वेंट स्कूल में आजादी के 78 वें पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में आए मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रधान संपादक दैनिक शाक्य समाचार शैलेश श्रीवास्तव बस्ती जिला के अध्यक्ष जैनुल आबदीन जिला उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी आई न्यूज़ चैनल के एडिटर इमरान अंसारी विद्यालय के प्रबंधक रियाज अहमद के द्वारा झंडारोहण किया गया। इसके बाद शहीद हुए भारत के वीर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई और विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक विशाल रैली दक्खिन दरवाजा मंगल बाजार होते हुए करूवा बाबा चौक तक निकली गई। बाद में बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।और अध्यापकों के द्वारा यह बताया गया कि हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी कैसे मिली। विद्यालय की प्रधानाचार्य शगुफ्ता जमाल ने बताया कि मेरे विद्यालय के छात्र 78 में स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने के लिए बहुत उत्साहित थे और बच्चों ने तरह-तरह के कार्यक्रम पेश किया इसके साथ ही साथ विद्यालय समिति के सभी पदाधिकारी आए हुए मुख्य अतिथि शैलेश श्रीवास्तव विवेक त्रिपाठी जैनुल आबदीन इमरान अंसारी आदि लोगों का अपना कीमती समय निकालकर आने का तहे दिल से शुक्रिया भी अदा किया। विद्यालय के प्रबंधक रियाज अहमद आर एस मिश्रा दिवाकर पांडे शिवमंगल श्रीवास्तव नूर अफशा तान्या सिंह अर्चना कनौजिया सुनीता राव प्रियंका शर्मा मानसी कसेरा आदि लोग मौजूद रहे और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।