याद किए गए बलिदानी

कुदरहा, बस्ती: स्वतंत्रता दिवस पर खण्ड विकास कार्यालय कुदरहा पर ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने ध्वजा रोहण कर शहीद स्थली पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किए।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा शाशि, ब्लाक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीपी गौड़, बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर सीडीपीओ देवेंद्र मिश्र, राजकीय पशु चिकित्सालय पर डा० फजील खान, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर वार्डन रंजना राज,पुलिस चौकी कुदरहा पर चौकी इंचार्ज अरविंद यादव, बी० के० बालिका इन्टर कालेज पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रह्मदेव यादव देवा, शिवा सरस्वती विद्या पीठ कुदरहा पर प्रबंधक चंद्र भूषण तिवारी, एएस इंटर कॉलेज पिपरपाती पर प्रबंधक अजय पाल, अमृत सरोवर कुदरहा पर प्रधान प्रतिनिधि इंद्रकुमार चौधरी व गोरख नाथ यादव, प्राथमिक विद्यालय छरदही पर प्रधान रमेश चौधरी, प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में प्रधान महेश कुमार, पंचायत भवन पिपरपाती एहतमाली पर प्रधान विवेकानंद यादव व अनुपम चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरपाती मुस्तहकम पर प्रधान सोनू  यादव, प्राथमिक विद्यालय टिकुईया पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, पंचायत भवन  परेवा पर प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसांव प्रधान प्रतिनिधि इंद्रपाल, पंचायत भवन टेगरिहा राजा पर प्रधान राजेंद्र प्रसाद, पंचायत भवन जिभियांव पर प्रधान शदरूद्दीन ने ध्वजा रोहण किया।