


अनुराग लक्ष्य, 16 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
स्वतंत्रता के 78 वें जश्न ए आज़ादी के मौके पर महाराष्ट्र राज्य सहित पूरी मुंबई में बड़े ही धूमधाम एवम हरसोल्लास के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही देश के शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर जगह जगह कवि सम्मेलन और मुशायरा भी देखने और सुनने को मिला।
इस अवसर पर पूर्वांचल के कोहनूर शायर सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ने अपने देश भक्ति पूर्ण रचनाओं से देश के आन बान और शान की बात करते हुए लोगों में राष्ट्र भक्ति का संचार किया, उनका कलाम,
,,हाथों में किसी गैर के भारत नहीं देंगे
ताकत है जो हमारी वोह ताकत नहीं देंगे
मरना पड़े सौ बार तो सौ बार मरेंगे
चाहत है जो हमारी वोह चाहत नहीं देंगे,,,,
धारावी 90 फीट पर भाई मजहर खान के देखरेख में सुभाष शिंदे, वरिष्ट ट्रैफिक अधिकारी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने देश की स्मिता और रक्षा के लिए लोगों को तैयार रहने की हिदायत दी।
इसी क्रम में समाज सेवी शकील अहमद खान की सरपरस्ती में कावले चाल में धरावी के वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। साथ ही धारावी पुलिस थाने का भी झंडा रोहड सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। भारी मात्रा में धारावी थाने के झंडा रोहड में लोगों ने शिरकत की और तिरंगे को सलामी दी।