किशोरियों के साथ हुई छेड़छाड़

 

रुदौली/अयोध्या।रुदौली कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गैर समुदाय के युवकों द्वारा गैर समुदाय की किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने के का मामला सामने आया है।पहली घटना सुजागंज चौकी के एक गाँव मे गैर समुदाय के तीन युवकों ने दूसरें समुदाय की किशोरी के घर मे घुसकर जबरन छेड़छाड़ किया है ऐसा मामला सामने आया है।पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत कोतवाली रुदौली में की है।वहीं दूसरी घटना भेलसर चौकी के एक गाँव से जुड़ा है जहाँ एक किशोरी विद्यालय से घर जा रही थी उसी दौरान गैर समुदाय के युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस दोनों मामलों में कार्यवाही करने में जुटी है।