बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़खानी करने, उलाहना देने पर आरोपी, उसके पिता आौर माां द्वारा गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह दिन में खेत में देखभाल करने चला गया था, घर पर उसकी दो नाबालिग लड़किया मौजूद थी, इस बीच गांव निवासी लालू उर्फ पवन उसके घर में घुस गया। उसकी लड़की के साथ छेड़खानी की, उसके चिल्लाने पर पड़ोस की दो महिलाएं व कुछ अन्य लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। घर आने पर जब उसे जानकारी हुई तो उसने इस बात का आरोपी के परिवार वालों से उलाहना दिया, जिस पर आरोपी, उसके परिवार वालों ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।