स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ,, अजीमुश्शान मुशायरे ,, का आयोजन, कई नामी गिरामी शायर कर रहे हैं शिरकत,

अनुराग लक्ष्य, 13 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
एक्सपर्ट क्लासेज के तत्वाधान में 15 अगस्त को दिन में 4 बजे धारावी के एक्सपर्ट क्लासेज के सभगार में एक ,,अजीमुश्शान ,, मुशायरे का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के मशहूर ओ मारूफ शोअरा हज़रात तशरीफ ला रहे हैं।
मुशायरे की सदारत जनाब डॉक्टर कासिम इमाम करेंगे और नेजामात के फरायेज़ को अंजाम देंगे जनाब मज़ाहिर जाफरी, वहीं इस मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे जनाब हामिद इकबाल सिद्दीकी साहब।
इस मुशायरे में शिरकत करने वाले शोअरा हज़रात में जनाब डॉक्टर कमर सिद्दीकी, जनाब डॉक्टर जाकिर खान जाकिर, जनाब उबैद आज़म आज़मी, जनाब सलीम बस्तवी अज़ीज़ी, जनाब शमीम दानिश, जनाब मकसूद आफाक, जनाब मोहसिन साहिल, जनाब सिबतैन अंसारी, जनाब तौसीफ कातिब , जनाब वारिस जमाल, अनवर बरकाती, जनाब ताहिर अंसारी, और जनाब इरशाद अर्श मुख्य रूप से शिरकत कर रहे हैं।
यह जानकारी मुशायरे के आयोजक अहमद शाह सर ने दी है। साथ में मुशायरे को कामयाब बनाने की अपील की है।