विधायक सदर अनुपमा जायसवाल ने वितरित किया डेमो चेक
बहराइच 13 अगस्त। विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या के साथ तहसील सभागार में तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत विभिन्न आपदाओं में जनहानि के परिणाम स्वरूप मृतक रोहित की वारिस अनीता चौहान, तिलकराम की वारिस श्रीमती फूलन देवी, सुजीत के आश्रित जयचन्द, निस्बा व गुफरान की वारिस श्रीमती शरीफुन, मो. इमरान की वारिस श्रीमती सायरा, गोविन्द की वारिस श्रीमती मन्जू देवी, शिवम की वारिस श्रीमती गेंदा, लकी की वारिस श्रीमती नूरी, गुड्डू उर्फ वकील की वारिस श्रीमती साहिबा व रियाज की वारिस श्रीमती तबस्सुम को अहैतुक सहायता के रू. 04-04 लाख कुल 10 हिताधिकारियों को कुल धनराशि रू. 44 लाख के डैमो चेक का वितरण किया।
चेक वितरण के पश्चात् विधायक सदर श्रीमती जायसवाल ने हर-घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए लोगों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित होने वाले हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आवासों एवं अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाये। इस अवसर पर विधायक सदर ने तहसील परिसर में पौध रोपण कर मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील भी की। इस अवसर पर तहसीलदार अनिरुद्ध,नायब तहसीलदार सुरेंद्र यादव व अन्य संबंधित मौजूद रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः