बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। टाउन क्लब स्थित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा की साफ सफाई करने के बाद मल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा की भी साफ सफाई करके मल्यार्पण किया गया। जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों को याद कर उनकी प्रतिमाओं की साफ सफाई की जा रही है। कहा कि यह अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करते हुए नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान है।
इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव गोला, डॉक्टर वी के श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम, अर्जुन उपाध्याय, गौरव अग्रवाल, पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।