अनुराग लक्ष्य, 12 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
,हमें फख्र है दुनिया वालों कि हम हिंदुस्तानी हैं,
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई इस भारत की निशानी हैं,
जी हां, इसी सच्चाई और सदाकत को बताने के हमारे सामने हर साल 15 अगस्त, 26 जनवरी, और 2 अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय पर्व हमारे सामने आते हैं। जो हमारी राष्ट्रीयता एकता और अखंडता की पहचान हमें कराते हैं।
अच्छा लगा, जब आज मुंबई की सड़कों पर सुबह बड़ी संख्या में बच्चों के हाथ में तिरंगा लहराया हुआ दिखाई दिया। एक लंबी कतार के साथ तमाम विद्यालयों के विद्यार्थी भारत मां की जय के साथ 15 अगस्त अमर रहे से वातावरण गूंज रहा था। विद्यालयों के अभिभावकों के साथ पुलिस प्रशासन भी साथ साथ चलते हुए तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी निभाते हुए यात्रा को सुरक्षा प्रदान करते हुए दिखाई दिए।