महाकवि तुलसी दास जयन्ती पर मन के उद्‌गार 

उर की जड़ता दूर भगाया तुलसी ने ।

जन-जन में प्रकाश फैलाया तुलसी ने ।

जाति पाति का भेद मिटाया तुलसी ने ।

अनुज-अनुज में प्रेम दिखाया तुलसी ने।

समरसता का पाठ पढ़ाया तुलसी ने ।

जनता को दर्पण दिखलाया तुलसी ने ।

शासक कहते किसे बताया तुलसी ने ।

राम राज्य का दृश्य दिखाया तुलसी ने ।

गुरु शिष्य का प्रेम दिखाया तुलसी ने ।

मानवता का अलख जगाया तुलसी ने ।

काव्य शास्त्र का ज्ञान कराया तुलसी ने ।

जीवन का उद्यान सजाया तुलसी ने ।

प्रेम दया करुणा बरसाया तुलसी ने ।

जीने का गुरुमंत्र बताया तुलसी ने ।

माँ बेटे का प्रेम दिखाया तुलसी ने ।

जीवन को आदर्श बनाया तुलसी ने ।

डॉ० वी० के० वर्मा

आयुष चिकित्साधिकारी,

जिला चिकित्सालय बस्ती ।