किस्त का पैसा जमा करने की जगह कर लिया गबन,लोन ऑफिसर पर दर्ज हुआ मुकदमा

 

बस्ती। स्पंदना स्फूर्ती फाइनेंशियल लिमिटेड कम्पनी हरैया शाखा में लोन आफिसर पद पर कार्यरत हिमांशु सिंह के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरैया थाना में दी गई तहरीर में गौर थाना क्षेत्र के कटास निवासी नीरज सिंह ने कहा है कि वह कम्पनी में हरैया शाखा में प्रबन्धक पद पर कार्यरत है। कम्पनी की हरैया शाखा में लोन ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र के नौनिया निवासी हिमांशु सिंह ने एक महिला के लोन की किस्त का 150938 रुपये जमा न कर अपने पास रखकर गबन कर लिया, उसे कम्पनी को वापस नहीं किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।