बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से शादी करने का झांसा देकर एक साल तक पत्नी के रूप में रखकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिवार वालों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में वह किराए के मकान में रहती है। करीब एक साल पूर्व उसकी मुलाकात रहमतगंज निवासी फैजान खान से हुई। दोनो के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इस बीच उसने उससे शादी का वायदा किया। उसने आरोपी के वायदे पर भरोसा कर लिया, इसके बाद वह दोनो पति, पत्नी के रूप में रहने लगे। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए, उसके किराए के मकान पर भी उसका अक्सर आना जाना होता रहा। इस बीच आरोपी की मां को जानकारी हुई तो उसने 8 अगस्त को उसे गाली दी, उसके घर वालों ने भी उसे धमकाया। इतना ही नहीं आरोपी ने भी उससे शादी से इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।