अपर जिला जज ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के साथ की बैठक

रिपोर्ट कालिंदी तीवारी संतकबीरनगर

नपा अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के उपस्थिति में आयोजित होगी विधिक सहायता शिविर।

संत कबीर नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने नगरपालिका खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी के साथ बैठक किया। शीघ्र ही कार्यालय परिसर में एक विधिक सहायता साक्षरता शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद के नगरीय क्षेत्र से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों में नियमित रुप से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय पाने से वंचित लोगों को विधिक सहायता दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आयोजित होने वाले शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष व विभिन्न वार्ड के सभासदों को उक्त शिविर में उपस्थित रहने की अपेक्षा जाहिर किया है। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार भारती ने शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आश्वत किया है।

इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, पैरालीगल वालंटियर बलदेव, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।