ईरान ने इजराइल पर दागे के 50 से अधिक राकेट

बेरूत  अगस्त। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर आज बड़े स्तर पर हमला बोला है। ईरान समर्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह ने हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ये हमला किया है। ईरान ने हानिया की हत्या में इजरायल को दोषी ठहराया है, जिससे मध्य पूर्व में युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायल पर रॉकेटों की बौछार की है। वहीं, उसने इसे फलस्तीन के लोगों के समर्थन, हमास लीडर की हत्या और इजरायल के हमले में 17 वर्षीय बच्चे की मौत का बदला बताया है।
हालांकि, हिजबुल्लाह के इस अटैक का इजरायल पर खासा असर नहीं हुआ, क्योंकि इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने एक बार फिर कमाल किया है। आयरन डोम ने गैलिली पैनहैंडल (इजरालय और लेबनान के बीच का क्षेत्र) के ऊपर हवा में ही कई रॉकेट को खत्म कर दिया।