महाराष्ट्र में होने वाला है मंत्री मंडल का विस्तार

अनुराग लक्ष्य, 3 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
भारतीय राजनीति में अगर देखा जाए तो उतर परदेश के बाद महाराष्ट्र अपनी राजनैतिक धरातल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। अब मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर कुछ सुगबुदाहट के साथ तस्वीर अब साफ नजर आने लगी है।
आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर मंत्री मंडल के विस्तार पर चर्चा परिचर्चा तेज़ हो गई है, और बहुत जल्द ही शिंदे सरकार का मंत्री मंडल विस्तार होने की संभावना दिखाई दे रही है।
इस बात की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता संजय शिरासाट ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्री मंडल का विस्तार बहुत जल्द ही हो सकता है। शिरासाट ने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के दौरान उनके विधायकों द्वारा दिए गए बलिदान की वजह से उनकी पार्टी को अधिक मंत्री पद मिलना चाहिए।
शिरासाट ने आगे यह भी कहा के कुछ दिन पहले अभी मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और देवेन्द्र फर्डनवीस ने एक बैठक की थी, जिसमें हो सकता है कि मंत्री मंडल विस्तार पर चर्चा हुई हो।
शिवसेना विधायक शिरासाट ने कहा कि अब मंत्री मंडल का विस्तार होना चाहिए। और यह अब बहुत जल्द होने की संभावना है।