17 वर्षीय किशोरी हुई अगवा

बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थानाक्षेत्र से एक 17 वर्षीया किशोरी की शादी की नीयत से अगवा किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर शुभम राय निवासी भटपुरा, कलवारी व आकाश यादव निवासी कलवारी एहतमाली थाना कलवारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।