परिवहन कार्यालय पर 04 अगस्त को लगेगा फिटनेस कैम्प 

बहराइच 02 अगस्त। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वाहनों के फिटनेस के सम्बन्ध में जारी निर्देशांे के क्रम में फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने हेतु रविवार 04 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक परिवहन कार्यालय, बहराइच में फिटनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।