दलित युवती से दुष्कर्म के मामले में नर्सिंग होम संचालक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

मेरठ अगस्त मेडिकल थाना क्षेत्र में दलित युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बताते चलें कि मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक दलित युवती के मुताबिक वह दिल्ली में नौकरी करती थी। पीड़िता का कहना है कि मयंक त्यागी नाम के युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा कर मेरठ बुलाया था। राधा गोविंद नर्सिंग होम में नौकरी लगवाने के बाद मयंक और उसके साथियों ने युवती को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसी के साथ उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उसके साथ गैंगरेप करते रहे। अस्पताल में आरोपी द्वारा की जा रही छेड़छाड़ और खींचतान की सीसीटीवी फुटेज लेकर पीड़िता कुछ दिनों पहले कप्तान से मिली थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मयंक त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा और दो अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।