उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की वेबसाईट पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करें
लखनऊः अगस्त उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् द्वारा संस्कृत साहित्य के साथ सिविल सेवा की तैयारी हेतु फ्री कोचिंग के साथ स्कॉलरशिप के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन 03 अगस्त, 2024 से 31 अगस्त, 2024 किए जा सकते हैं। सत्र अक्टूबर-2024 से प्रारंभ होगा। सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की वेबसाईटhttp:upsanskritsansthan
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचिंग हेतु वह अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी आवेदन प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि तक विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री या समकक्ष अर्हता हो । आयु सीमा 21 से 35 वर्ष हो। कोचिंग हेतु अभ्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का विषय सामान्य अध्ययन एवं संस्कृत सामान्य व्याकरण होगा। प्रवेश परीक्षा लखनऊ में आयोजित होगी।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस कोचिंग से पूर्व के सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे। कोचिंग कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं हैं कि सामान्य अध्ययन एवं संस्कृत साहित्य मेें देश के सबसे अनुभवशील विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग दी जाएगी। ऑनलाइन/ऑफलाइन एवं वीडियो लेक्चर के माध्यम से कक्षाएं तथा संस्कृत, सामान्य अध्ययन एवं समसामयिकी की द्विभाषीय पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध होगी। बहुस्तरीय कक्षा टेस्ट एवं टेस्ट सीरिज तथा समसामयिकी की साप्ताहिक कक्षाएं भी होंगी। अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय की भी व्यवस्था। संस्कृत साहित्य रखकर तैयारी करने वाले ही आवेदन कर सकते हैं।