बस्ती। बाढ कार्य खण्ड प्रथम के वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार ने कोतवाली थाना में पांच कर्मचारियों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बाढ कार्य खण्ड प्रथम के वरिष्ठ सहायक अरविन्द कुमार, सींच पर्यवेक्षक हरिश्चन्द्र, कनिष्ट सहायक ओमनरायण पाठक, महेन्द्र कुमार टिण्डैल, मेट घनश्याम ने मिलकर एक करोड़ 25 लाख 41 हजार 987 रूपए के राजकीय धन का गबन कर लिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।