बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा बाजार के निकट स्थित मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक की दुकान की गैलरी मे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखा सामान उठा ले गये। गुलौरी बुर्जुग गांव निवासी संन्त प्रसाद ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि रामजानकी मार्ग पर शुकुलपुरा बाजार के निकट वे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। गुरूवार रात उनकी दुकान के बगल स्थित गैलरी के गेट का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखा सादा एवं स्क्रीन टच मोबाइल, चार्जर, लैपटाप, इन्वर्टर ,बैट्री आदि चुरा ले गये। जब वह दूसरे दिन सुबह आठ बजे दुकान खोलने के लिए पंहुचा तो गेट का ताला टूटा देख उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी । थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान है, छानबीन की जा रही है ।