बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए है। जबकि एक मजदूर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी नेशनल हाईवे पर सड़क को गद्दा मुक्त काम करने वाले मजदूर हैं। सभी बिहार के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे हरैया थाना प्रभारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर के दिया गया।