शिक्षक पर हमला करने वाले को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस, अन्यथा आंदोलन

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने श्री सीताराम इंटर कालेज सिरसी के शिक्षक राम कुमार सिंह के ऊपर हुए प्राणघातक हमले की निंदा की है। श्री द्विवेदी ने कहा है कि हमलावरों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाय,अन्यथा शिक्षक स्वाभिमान की रक्षा के संगठन सड़क पर उतरेगा। गिरफ्तारी ना होने पर संगठन कल पुलिस अधीक्षक का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *