जिलाधिकारी ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल व झील पर्यटन विकास एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

बहराइच 17 जुलाई। जिला अधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल व झील का पर्यटन विकास एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को कराये गये गार्डनिग कार्य को दुरुस्त कराने तथा स्मारक स्थल के रख रखाव

व संचालन हेतु पर्यटन विभाग से कंसर्टेन्ट तैनात कराकर नियम व शतें निर्धारित कराने का निर्देश दिया। इसके आलावा विद्युतीकरण कार्य को विद्युत

विभाग से सत्यापन कराने एवं अग्निशमन विभाग से

अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।

साथ ही भवन में जहाँ-जहाँ शीलन कि समस्या है उसे भी ठीक करा दिया जाय।

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अमर सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण सुजीत कुमार सिन्हा, कार्यदाई संस्था

सी&डीएस के स्थानिक अभियंता भानु प्रताप, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सहित राजा पयागपुर यशुवेन्द्र विक्रम सिंह तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *