शारदा नहर में कूदे प्रेमी युगल में प्रेमी का शव बरामद

राही,  जुलाई रायबरेली।शारदा नहर में डूबे प्रेमी युगल में 24 घंटे बाद प्रेमी युवक का शव हुआ बरामद हुआ है।बुधवार को प्रेमी युगल ने शारदा नहर में कूद कर छलांग लगा दी थी। वहीं महिला का शव बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के पास का था। बताते चले की जहां अमन पुत्र राजेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी खानपुर का अपने मौसेरी बहन संगीता से प्रेम हो गया। बात खुलने व समाज के डर से दोनों प्रेमी युगल अमन व संगीता ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर शारदा पुल से छलांग लगा दी थी। गुरुवार को 24 घंटे बाद प्रेमी अमन का शव पुलिस ने नहर से बरामद करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं महिला के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमों का अभियान लगातार जारी है।प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे ने बताया कि प्रेमी अमन का शव बरामद हुआ है वही प्रेमिका का शव की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *