किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

मंगलवार को प्रभावती पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज में स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष मनीष चौधरी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया किलकारी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वच्छ रक्तदान शिविर में कुल 23 लोगों ने अपना रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं जिनमें से 18 लोगों ने रक्तदान किया डॉक्टर सीएम पटेल ने मेडिकल कॉलेज बस्ती से आए सभी ब्लड बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और जितने भी लोगों रक्तदान में महादान कर पुनीत कार्य किया उन सभी लोगों को प्रमाण पत्र पत्र और डोनर कार्ड दिया गया और सभी लोगों सीएम पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया और उन्होंने यह बताया कि रक्तदान एक महादान है जीवन दान है जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है उन्होंने यह भी बताया कि ब्लैड किसी लेबोरेटरी में नहीं बनता है तो यह आवश्यक हो जाता है कि लोगों को बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *