यात्रियों में मची अफरा-तफरी दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस के कोच में भरा धुआं

कानपुर  – दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस के इंजन से लगे कोचों में रविवार को धुआं भरने से अफरातफरी मच गई। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है।

यात्रियों के हंगामे के बाद ट्रेन को खुर्जा के पास रोककर जांच की गई। बाद में सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने आपबीती सुनाई।

दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस धुआं भरने पर यात्रियों ने रेलमंत्री को एक्स पर जानकारी दी। ट्रेन को खुर्जा के पास रोक दिया गया। यहां 15 मिनट जांच की गई। इस दौरान पता चला की यात्री लोड अधिक होने की वजह से ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) के बजाय डीजल से चलने वाले पावर यान एसी चलाने के लिए बिजली की आपूर्ति की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *