काशी गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 115 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनायी गई

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की साप्ताहिक गोष्ठी 115 वीं जो हर रविवार को श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता जाने माने कासिका के गीतकार श्री दीपक दबंग ने किया, मुख्य अतिथि श्री राम प्रकाश पाण्डेय संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना विमल बिहारी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

उपस्थित कवियों और शायरों मे कवि भुलक्कड़ बनारसी,जयप्रकाश मिश्र धानापुर, नरोत्तम शिल्पी, गोपाल केशरी, दीपक दबंग, विजय चंन्द्र त्रिपाठी,मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, परम हंस तिवारी परम, राम प्रकाश पाण्डेय, विमल बिहारी, गणेश सिंह प्रहरी,रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत में संस्था के अध्यक्ष हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *