लखनऊ – उत्तर प्रदेश में अयोध्या पीलीभीत बरेली आजमगढ़ और हरदोई समेत कुल 17 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नदियों के जलस्तर में लगातार तेजी और कमी देखील जा रही है इससे उतार-चढ़ाव जारी है। बरेली में बहगुल नदी उफान पर है इससे कई गांव प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण यूपी दो बच्चों समेत कुल चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है।
बरेली में बहगुल नदी उफनाने से कई गांव प्रभावित हैं। दो बच्चों समेत तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पीलीभीत में भी डूबने से एक की मौत हुई है। जिले में दो दिन से बाढ़ थमी है मगर, उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से पहाड़ी नदियां उफनाई हैं। बनबसा बैराज से पानी छोड़ा गया तो पीलीभीत में शारदा नदी में दोबारा बाढ़ आ सकती है।