संगठन को मजबूत बनाने के लिए वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान जारी

 

बस्ती 12 जुलाई। संगठन में एकजुटता बहुत जरूरी है और किसी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य ही होते है इसलिए मजदूर संघ से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद बस्ती के महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है कि वह अधिक अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को उसके उद्देश्यों तक पहुचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
राहुल ने बताया कि संगठन सदस्यता ऑनलाइन https://jnhmunion.org लिंक के माध्यम से कराया जा रहा है। वार्षिक सदस्यता शुल्क 365 दिन का 365 रुपए और 10 रुपए पंजीकरण शुल्क कुल 375 रुपए ऑनलाइन ही जमा हो रहा है।
संगठन एनएचएम कर्मचारियों के लिए सदैव तत्पर है। हमारा दायित्व है कि हम ठोस प्रयास कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें।

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, बस्ती
7007763430

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *