बच्चों की मौत के मामले में नया खुलासा

आश्रम केस : अधिकांश बच्चों के पेट में कीड़े, एनीमिया से ग्रस्त
इंदौर, जुलाई। इंदौर के युग पुरुष आश्रम में हुई बच्चों की मौत के मामले में नया खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय बाल आयेाग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि आश्रम में जितने भी बच्चे थे किसी का भी वैक्सीनेशन रिकॉर्ड नहीं मिला है। जांच में आश्रम के अधिकांश बच्चों के पेट में कीड़े पाए गए। यह खराब पानी के वजह से हुआ है। इसके चलते कुछ बच्चों में हैजा और कुछ में एनीमिया भी मिला। डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि आश्रम के पानी की टंकी, किचन, स्टोर सभी जगह गंदगी पाई गई थी। उन्होंने कहा कि आश्रम में लापरवाही और अनियमितताएं पाई गई हैं। अधिकारियों ने भी निरीक्षण नहीं किया जिसके कारण ऐसी स्थिति बनी। बता दें कि पीएसओ के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच टीम इंदौर में ही है। रविवार शाम को जांच टीमम चाचा नेहरु अस्पताल पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने यहां एडमिट बच्चों के हालात जाने। इसके साथ ही जिन बच्चोंं को डिस्चार्ज किया गया है उनकी भी हिस्ट्री जानी। टीम ने यहां डॉक्टरों से प्रत्येक बच्चे की जानकारी ली। साथ ही बच्चों से उनके स्वास्थ्य, आश्रम में खान-पान सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *