बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाईक चोरी निरंतर बढ़ती जा रही है चोर पुलिस के लिए समस्या बने हुए हैं पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम है आपको बताते चलें कि हरैया तहसील के निकट रजिस्ट्री कार्यालय पर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने उड़ा दी। पुलिस ने गाड़ी मालिक हरिशंकर निवासी भरथापुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। इसी क्रम मेंपैकोलिया थानाक्षेत्र के जीतीपुर से बेलहरी रोड पर खड़ी बाइक अज्ञात चोरो ने उड़ा दी। बाइक चालक शत्रुधन निवासी टिकुइया अपनी गाड़ी खड़ी करके खेत देखने गया था। जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब मिली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।