हत्या का मुक़दमा दर्ज़ हुआ

बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर-रुधौली रोड पर सचिन (22) निवासी पटखौली थाना गौर की संदिग्ध हालत में आठ महीने पहले मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की मां ने बेटे की मौत को हत्या का संदेह जताते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार की। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या कर लाश ठिकाने लगाने का केस दर्ज किए जाने आदेश संबंधित थानेदार को दिया। सोनहा पुलिस ने मृतका की मां सीतापति की तहरीर पर राधा, गीता, राज व राहुल निवासी ग्राम पटखौली थाना गौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *